REET Pre Passing Marks 2025: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा रीट की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अब जानना चाहते हैं, की रीट पात्रता परीक्षा को पास करने के लिए कितने नंबर लाना आवश्यक है? इस लेख में राजस्थान रीट पासिंग मार्क्स 2025 की संपूर्ण जानकारी विस्तार से उपलब्ध करवाई गई है। जो भी उम्मीदवार इस वर्ष परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह इस लेख में REET Pre Passing Marks 2025 Category Wise यहां देख सकते हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा जारी कर दिए गए हैं।
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा रीट का आयोजन 27 व 28 फरवरी को तीन पारियों में किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन माध्यम में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग अजमेर के द्वारा किया जा रहा है। परीक्षा के एडमिट कार्ड 20 फरवरी 2025 को जारी कर दिए गए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है। वे सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना है। तथा परीक्षा देने जाते वक्त अपने साथ एडमिट कार्ड को लेकर जाना है।
REET Pre Passing Marks 2025
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा पास करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% अंक लाना अनिवार्य है। जबकि ओबीसी, एमबीसी, अनुसूचित जाति वह ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 55% अंक लाना अनिवार्य है। राजस्थान की सभी विधवा, भूतपूर्व सैनिकों को न्यूनतम 45% अंक लाना अनिवार्य है। राजस्थान के सभी दिव्यांग जनों को न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य है। बात करें राजस्थान की सहरिया जनजाति के उम्मीदवारों को न्यूनतम 36% अंक लाना अनिवार्य है।
REET Pre Passing Marks 2025 Category Wise
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा पास करने के लिए सामान्य और गैर अनुसूचित श्रेणी के सभी उम्मीदवार को न्यूनतम 90 अंक लाना अनिवार्य है। जबकि ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एमबीसी वह अनुसूचित जाति श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 82.5 अंक लाना अनिवार्य है। जबकि विधवा भूतपूर्व सैनिकों को 67 अंक लाना अनिवार्य है। तथा राजस्थान के दिव्यांगजन श्रेणी को न्यूनतम 60 अंक लाना अनिवार्य है। तथा राजस्थान की सहरिया जनजाति को न्यूनतम 54 अंक लाना अनिवार्य है।
REET Pre Passing Marks 2025 PDF
क्र. | श्रेणी | न्यूनतम अंक (150 में से) | न्यूनतम प्रतिशत (%) |
---|---|---|---|
1 | सामान्य और गैर-अनुसूचित श्रेणी | 90 | 60% |
2 | अनुसूचित जाति (गैर-अनुसूचित क्षेत्र) | 82.5 | 55% |
3 | अनुसूचित जाति (अनुसूचित क्षेत्र) | 54 | 36% |
4 | OBC, EBC, MBC, SC | 82.5 | 55% |
5 | विधवा, अलग रह रही महिलाएं, भूतपूर्व सैनिक | 67.5 | 45% |
6 | दिव्यांगजन | 60 | 40% |
7 | सहरिया जनजाति | 54 | 36% |
Rajasthan REET Pre Validity 2025
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा की वैधता आजीवन रखी गई है। जो भी उम्मीदवार राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा रीट को एक बार पास कर लेता है। उसे दोबारा परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इसकी वैधता आजीवन रखी गई है।
Rajasthan Patwari Bharti 2025 Apply Online: राजस्थान पटवारी के 2020 पदों पर आवेदन शुरु
REET Pre Negative Marking 2025
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2025 में एक प्रकार की नेगेटिव मार्किंग रखी गई है। अगर आपके द्वारा किसी प्रश्न का गलत उत्तर दिया जाय दिया जाता है, तो किसी भी प्रकार का नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा। लेकिन आपके द्वारा किसी भी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया जाता है, या ओएमआर में किसी प्रश्न का उत्तर खाली छोड़ दिया जाता है। तो आपके 0.33 अंक की कटौती की जाएगी और आप 10% से अधिक प्रश्नों को खाली छोड़ देते हैं, तो आपको परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट:- विजिट करे