Rajasthan JDA Vacancy 2025: राजस्थान में नई भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए इस वक्त की सबसे बड़ी खबर है, क्योंकि जयपुर विकास प्राधिकरण जेडीए में लंबे समय से रिक्त चल रहे पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। जीडीएच मंत्री झाबर सिंह ने बताया की जयपुर विकास प्राधिकरण में काफी रिक्त पद चल रहे हैं। इनका रिव्यू किया जा रहा है। इसको लेकर फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर काम किया जा रहा है। इसके बाद जल्द ही रिक्त पदों पर परमानेंट स्टाफ की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जेडीए में लगभग 480 से अधिक पदों पर स्थाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। जिसकी संपूर्ण जानकारी इस लेख में उपलब्ध करवाई गई है।
Rajasthan JDA Vacancy 2025
बता दे कि जेडीए में सहायक नगर नियोजक, कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता, उद्यान निरीक्षक, सूचना सहायक, ड्राइवर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 480 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा अब 480 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भिजवाया है। इस पर वित्त विभाग ने जेडीए से कुछ पदों को लेकर विस्तृत जानकारी मांगी है। इसे भी जेडीए ने वित्त विभाग को भिजवा दिया है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद जेडीए भर्ती की अधिसूचना राजस्थान लोक सेवा आयोग और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजेगा।
जेडीए में लगभग 1932 कर्मचारियों की स्ट्रेंथ हैं। इनमें 1200 से ज्यादा पद खाली है। रिटायरमेंट के चलते गठन से अब तक लगभग 42 साल में 66% से अधिक पद खाली हो गए हैं। वहीं मौजूद स्टाफ में भी बड़ी संख्या में दूसरे विभागों से आए कर्मचारी शामिल है। ऐसे में खाली पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है।
जेडीए के प्रशासनिक विभाग में उपायुक्तों के स्वीकृत 31 में से 10 पद रिक्त हैं। तहसीलदार नायब तहसीलदार के स्वीकृत 54 पदों में से 29 पद रिक्त है। सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 41 में से 27 पद रिक्त है। वरिष्ठ साहित्य के 90 में से 75 पद रिक्त है। कनिष्ठ सहायक के 310 में से 278 पद रिक्त है। पटवारी के 73 में से 33 पद रिक्त है। अभियांत्रिकी शाखा के 461 पदों में से 218 पद रिक्त है। नगर नियोजन शाखा के 86 में से 52 पद रिक्त है। वित्त शाखा के 111 में से 51 पद रिक्त है। उद्यानकी शाखा के 30 पदों में से 24 पद रिक्त है। प्रवर्तन शाखा के 94 पदों में से 57 पद रिक्त है। सूचना प्रौद्योगिकी के 105 में से 88 पद रिक्त है।
बता दें कि पिछले साल जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जूनियर अकाउंटेंट, जूनियर अस्सिटेंट, अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर और जूनियर ऑफिसर के 110 पदों पर भर्ती के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन और राजस्थान लोक सेवा आयोग आरपीएससी को प्रस्ताव भेजा गया था। इनमें से जूनियर ऑफिसर के 10 पदों पर भर्ती आरपीएससी की ओर से प्रस्तावित है वही 100 पदों पर भर्ती कर्मचारी चयन आयोग की ओर से प्रस्तावित है। इसकी भर्ती विज्ञप्ति इसी साल जारी की जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट:- विजित करे