Rajasthan CET Graduation Level 2026 Form Date: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा की नई तारीखें जारी, इस महीने आवेदन शुरू

Rajasthan CET Graduation Level 2026 Form Date: राजस्थान सरकार की प्रतिष्ठित सेवाओं में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी और आधिकारिक घोषणा जारी कर दी गई है। राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित की जाने वाली Rajasthan CET Graduation Level 2026 की परीक्षा तिथियां आधिकारिक वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार जारी हो गई हैं। यह परीक्षा राज्य की आठ से अधिक प्रतिष्ठित भर्तियों के लिए प्रारंभिक पात्रता निर्धारित करती है।

इस आर्टिकल में राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल 2026 से जुड़ी सम्पूर्ण लेटेस्ट अपडेट्स, आवेदन की तारीखें, पात्रता मानदंड, सीईटी में शामिल भर्तियां, स्कोरकार्ड की वैधता (Validity) और संशोधित एग्जाम पैटर्न सहित पूरी जानकारी दी गई है। साथ ही CET Online Form भरने का डायरेक्ट लिंक और आवेदन की स्टेप बाय स्टेप जानकारी भी नीचे उपलब्ध कराई गई है।

Rajasthan CET Graduation Level 2026 में शामिल प्रमुख भर्तियां

Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026 में राज्य की लगभग आठ महत्वपूर्ण भर्तियां शामिल हैं। CET में पास होने वाले उम्मीदवार ही इन मुख्य भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे:

  • Junior Accountant
  • Patwari
  • Hostel Superintendent Grade II
  • Platoon Commander
  • Deputy Jailer
  • Women Empowerment Supervisor
  • Tehsil Revenue Accountant
  • Ziledar

Rajasthan CET Graduation Level 2026 Form Date और परीक्षा की तारीखें

चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोकराज की नई घोषणा के अनुसार राजस्थान CET ग्रेजुएट लेवल में इस बार बड़ा बदलाव किया जा रहा है, ऐसे में Rajasthan CET Exam Date 2026 में भी बदलाव किया जाएगा। नई CET में बदलाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार पिछली CET का रिजल्ट काफी नेगेटिव रहा, इसलिए इस बार की CET से बेहतर आउटपुट निकले इसके लिए चयन बोर्ड कोशिश कर रहा है कि भविष्य में RSMSSB की प्रतियोगी परीक्षाओं में नॉर्मेलाइजेशन और अनावश्यक भीड़ व अनावश्यक खर्चे जैसी समस्या का सामना ना करना पड़े। इसके लिए नई स्कीम के साथ सीईटी ग्रेजुएशन लेवल के आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार यदि उम्मीदवारों ने इस बार Rajasthan CET Graduation Level को लेकर कोई विरोध नहीं किया तो बेहतरीन बदलाव के साथ CET परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसी के चलते इस बार CET Exam करवाने में देरी भी हो सकती हैं। बोर्ड अध्यक्ष का मानना है कि यदि CET एग्जाम 2026 के बाद भी कोई एग्जाम दो पारियों मे कराया जाए, तो फिर सीईटी कराने का कोई फायदा नही रह जाता है। नए बदलाव के अंतर्गत इस बार कैटेगरी वाइज न्यूनतम पासिंग मार्क्स बढ़ाकर मार्किंग स्कीम में भी बदलाव किया जा सकता है। एवं सीईटी स्कोरकार्ड वैलेडिटी टाइम बढ़ाकर लाइफटाइम की जा सकती है।

Note: चयन बोर्ड के अध्यक्ष की इस घोषणा के बाद फिलहाल CET Graduation Level Notification 2026 कब जारी होगा, इसको लेकर फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता। जैसे ही नई अपडेट मिलेगी, यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके अतिरिक्त अपकमिंग लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें या टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन करके रख सकते है। जहां अपकमिंग वैकेंसी से लेकर परीक्षा और रिजल्ट तक की लेटेस्ट न्यूज तुरंत शेयर की जाती है।

  • CET Graduation Level 2026 नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: जनवरी 2026 अंत तक (संभावित)
  • ऑनलाइन फॉर्म चालू होने की तारीख: नोटिफिकेशन जारी होने के तुरंत बाद
  • सीईटी फॉर्म भरने की लास्ट डेट: Update Soon
  • CET Admit Card Release: परीक्षा से एक हफ्ते पहले
  • RSMSSB CET Graduation Level Exam Date: 20 से 22 फरवरी 2026
  • CET Result 2026 जारी होने की तिथि: मई अंतिम सप्ताह या जून 2026 (संभावित)
    अभ्यर्थियों को Rajasthan CET 2026 Notification जारी होने के बाद आधिकारिक पोर्टल पर जाकर CET Online Form अंतिम तिथि निकलने से पहले अवश्य जमा करें।

Rajasthan CET Graduation Level 2026 आवेदन शुल्क

RSMSSB द्वारा आयोजित राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी अनुसार निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान आपको केवल ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा:

  • जनरल श्रेणी/ओबीसी एवं एमबीसी क्रीमी लेयर: ₹600/-
  • ओबीसी एवं एमबीसी नॉन क्रीमी लेयर/EWS: ₹400/-
  • एससी/एसटी/विकलांग उम्मीदवार: ₹400/-

Rajasthan CET Graduation Level 2026 शैक्षणिक योग्यता

राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों का भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

RSMSSB CET Graduation Level 2026 आयु सीमा

CET ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम में आवेदन करने के लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी, आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं ऊपरी आयु 40 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियम अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

Rajasthan CET Graduation Level 2026 पासिंग मार्क्स 

पासिंग मार्क्स (Passing Marks):

राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल 2026 एग्जाम में अब तक कम से कम 40% अंक निर्धारित किए गए थे, लेकिन अब पासिंग मार्क्स श्रेणीवार बदले 55% से 60% तक किए जा सकते है। इसलिए अभ्यर्थियों को सीईटी में पास होने के लिए न्यूनतम निर्धारित पात्रता स्कोर प्राप्त करना अनिवार्य है।

Rajasthan CET Graduation Level 2026 स्कोरकार्ड की वैधता 

स्कोरकार्ड वैलेडिटी (Scorecard Validity):

राजस्थान सीईटी परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों के CET स्कोरकार्ड की वैधता अब तक 1 वर्ष की रखी गई थी। वहीं अब राजस्थान सीईटी स्कोरकार्ड की वैलेडिटी लाइफटाइम की जा सकती है। इस स्कोरकार्ड का उपयोग अभ्यर्थी RSMSSB Recruitment Calendar 2026-27 के तहत निकलने वाली सभी भर्तियों में आवेदन कर सकेंगे।

Rajasthan CET Graduation Level Exam Pattern 2026

राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा ग्रेजुएशन लेवल 2026 का निर्धारित परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार है।

  • परीक्षा ऑफलाइन एवं वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
  • CET Exam Date 2025: 20 से 22 फ़रवरी 2026
  • कुल प्रश्न: कुल 150
  • कुल अंक: 300 (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का)
  • CET Exam Duration: 3 घंटे + 10 मिनट अतिरिक्त (अनुत्तरित गोले भरने के लिए)
  • CET Negative Marking: गलत उत्तर करने पर नकारात्मक अंकन लागू नहीं है।
  • गोले खाली छोड़ने पर नेगेटिव मार्किंग: खाली छोड़े गए प्रत्येक गोले पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है। (यह नियम परीक्षा में अनुचित रिक्तता और पेपर छोड़ने की प्रवृत्ति को नियंत्रित करने के लिए लागू किया गया है।)
  • अयोग्यता: अधिकतम 10% गोले खाली छोड़ने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
  • CET Exam Subjects: सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा के मुख्य विषय इस प्रकार हैं, उम्मीदवारों को इन सभी विषय में विशेषज्ञता (Expertise) विकसित करनी होगी:
    1 राजस्थान की कला एवं संस्कृति, इतिहास, अर्थव्यवस्था
    2 देश एवं राज्य का भूगोल
    3 सामान्य विज्ञान और दैनिक विज्ञान
    4 राजनीति (पॉलिटी)
    5 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Science & Technology)
    6 सामान्य अंग्रेजी और हिंदी
    7 तर्क क्षमता एवं मानसिक योग्यता (Reasoning & Mental Ability)
    8 कम्प्यूटर का सामान्य ज्ञान
    9 दैनिक समसामयिकी (Current Affairs)

Note: सीईटी ग्रेजुएट लेवल New सिलेबस की टॉपिक-वार विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक RSMSSB CET Syllabus 2026 PDF देखें।

How to Apply Rajasthan CET Graduation Level 2026

CET ग्रेजुएट लेवल ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार यहां दी गई स्टेप बाय स्टेप जानकारी का पालन करें:

  • सबसे पहले राजस्थान भर्ती आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करें।
  • होमपेज पर “Ongoing Recruitments” अनुभाग में “Common Eligibility Test (CET) Graduation Level 2026” के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • अपनी एसएसओ आईडी, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Ongoing Recruitments सेक्शन में CET Graduation Level Exam 2026 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित सम्पूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंतिम चरण में श्रेणी अनुसार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और Save & Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए राजस्थान CET Online Form का प्रिंट आउट अवश्य निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Rajasthan CET Graduation Level 2026 Apply Online

Leave a Comment