Rajasthan Anganwadi Worker And Helper Vacancy 2025: राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2025 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए इस वक्त की सबसे बड़ी खबर है, क्योंकि निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं राजस्थान सरकार के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका वैकेंसी 2025 के अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के माध्यम से राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रो पर रिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के कुल 190 पदों को पूर्ण किया जाएगा। जो भी इस वैकेंसी के इच्छुक हैं या शामिल होना चाहते हैं, वे 23 मार्च 2025 से पहले अपना आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं।
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2025 आवेदन फॉर्म
राजस्थान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका वैकेंसी 2025 की आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी 2025 से शुरू हो गई है। तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मार्च 2025 शाम 5:00 तक रखी गई है। अंतिम तिथि के पश्चात किसी भी उम्मीदवार का आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार शामिल होना चाहते हैं, वे सभी उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन फार्म जमा कर सकते है। आवेदन फॉर्म ऑफलाइन माध्यम में ही जमा किए जाएंगे। ऑनलाइन माध्यम में आवेदन फार्म जमा नहीं किए जाएंगे।
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2025 आवेदन शुल्क
राजस्थान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका वैकेंसी 2025 में आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। अतः जो भी उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए इच्छुक है, वह उम्मीदवार अपना निशुल्क आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं।
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2025 आयु सीमा
राजस्थान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका वैकेंसी 2025 में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा की गणना फरवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी। तथा आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु सीमा में छूट संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2025 पदों की संख्या
क्र. सं. | परियोजना का नाम | आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों की संख्या | सहायिका के रिक्त पदों की संख्या | कुल रिक्त पद |
---|---|---|---|---|
1 | आसीन्द | 05 | 07 | 12 |
2 | बदनोर | 03 | 14 | 17 |
3 | भीलवाड़ा शहर | 07 | 08 | 15 |
4 | हुरड़ा | 01 | 05 | 06 |
5 | माण्डल | 04 | 06 | 10 |
6 | करेड़ा | 05 | 12 | 17 |
7 | माण्डलगढ़ | 09 | 21 | 30 |
8 | रायपुर | 02 | 05 | 07 |
9 | सहाड़ा | 04 | 13 | 17 |
10 | सुवाणा | 05 | 10 | 15 |
11 | शाहपुरा | 04 | 12 | 16 |
12 | जहाजपुर | 03 | 06 | 09 |
13 | कोटड़ी | 05 | 09 | 14 |
14 | बनेड़ा | 07 | 04 | 11 |
योग | 66 | 124 | 190 |
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
राजस्थान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका वैकेंसी 2025 में आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। सभी उम्मीदवारों को आवेदन फार्म संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय में 24 मार्च 2025 को शाम 5:00 तक स्वीकार किए जाएंगे। परियोजना मंडल केरल के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना कार्यालय मंडल में ही जमा होंगे। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है।
आधिकारिक वेबसाइट:- विजिट करे